जशपुर जिले में हेलमेट पहनने वालों की हुई सराहना, बिना हेलमेट चालकों को दिलाई सुरक्षा की शपथ; दुलदुला पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी, सुनील सिंह

जशपुर जिले में हेलमेट पहनने वालों की हुई सराहना, बिना हेलमेट चालकों को दिलाई सुरक्षा की शपथ; दुलदुला पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

दुलदुला, जशपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में हेलमेट जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।


इसी कड़ी में सोमवार 29 जून 2026 को थाना दुलदुला प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की जांच की गई। जो वाहन चालक हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे थे, उनकी पुलिस ने सराहना करते हुए उन्हें "शाबाश, बहुत अच्छा" कहकर सम्मानित किया तथा अन्य लोगों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

वहीं बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें भविष्य में हर हाल में हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने का संकल्प दिलाया गया और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
अभियान के दौरान महिलाओं, बच्चों तथा बीमार व्यक्तियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें समझाइश देकर एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर जाने दिया गया।
जशपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाएं। हेलमेट न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच भी है। पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post