नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: 114 नग अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: 114 नग अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

जशपुर / पत्थलगांव - नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को 114 नग अंग्रेजी और देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 27 लीटर 300 मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 16,440 रुपये है, के साथ परिवहन में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG 14 MU 1427) भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार 28 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लेटिना बाइक से ग्राम पालीडीह की ओर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना पत्थलगांव पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रखी बोरी और झोले से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी और देसी शराब की कुल 114 बोतल और पौवे बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विश्वनाथ शर्मा (54 वर्ष), निवासी ग्राम लुड़ेग, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर बताया। शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक, आरक्षक राजेंद्र रात्रे एवं विनोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post