🌳 धरती को हराभरा बनाने माहेश्वरी समाज का संकल्प, शहर के प्रमुख स्थलों पर किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा मंडल की अनूठी पहल, SDM और थाना प्रभारी ने की सराहना

DEEPAK VERMA KUNKURI - 05/06/2026

🌳 कुनकुरी में धरती को हराभरा बनाने माहेश्वरी समाज का संकल्प, शहर के प्रमुख स्थलों पर किया पौधारोपण,
विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा मंडल की अनूठी पहल, SDM नंद जी पांडे और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने की सराहना।

कुनकुरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर जिला माहेश्वरी समाज के बैनर तले जिला माहेश्वरी युवा मंडल द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर पौधे रोपे गए।

इस अभियान के तहत एसडीएम निवास परिसर, पुलिस थाना, पशु चिकित्सालय, पेट्रोल पंप परिसर तथा हनुमान टेकड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हर व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना भी रहा।

कार्यक्रम के प्रभारी मनीष हेड़ा एवं दीपक सारडा ने अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष मेहनत की। उनके नेतृत्व में समाज एवं युवा मंडल के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जशपुर जिला माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पवन हेड़ा, सचिव मनीष हेड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश बंग, सदस्य गोविंद हेड़ा एवं महेश बंग उपस्थित रहे। वहीं जिला माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार बंग, सचिव विकास बंग, कोषाध्यक्ष विवेक बजाज, सांस्कृतिक सचिव मोहित बंग, आशीष बंग, दीपक हेड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन लड्ढा तथा लक्ष्मीकांत बजाज सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम नंद जी पांडे एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने माहेश्वरी समाज और युवा मंडल की इस पर्यावरणीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे सामाजिक अभियान लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों अधिकारियों ने समाज को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान ने यह संदेश दिया कि यदि समाज के सभी वर्ग मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

 "एक पौधा, एक संकल्प" के संदेश के साथ माहेश्वरी समाज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया सार्थक कदम। 🌱🌿🌳

Post a Comment

Previous Post Next Post