बगिया से गूंजा हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प: कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड बच्चों संग किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में हुआ पौधरोपण।

बगिया से गूंजा हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प: कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड बच्चों संग किया पौधारोपण,
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में हुआ पौधारोपण।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुनकुरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।

श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान करने के लिए आज से ही सार्थक प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों ने पर्यावरण के महत्व को समझते हुए लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री निवास बगिया परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post