दुलदुला की बेटी सविता बाई ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, A+ ग्रेड से 8वीं उत्तीर्ण, संकल्प कुनकुरी में हुआ चयन

दुलदुला की बेटी सविता बाई ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, A+ ग्रेड से 8वीं उत्तीर्ण, संकल्प कुनकुरी में हुआ चयन


दुलदुला, जशपुर। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय नोनिया ताला की छात्रा कु. सविता बाई ने कक्षा 8वीं की परीक्षा A+ ग्रेड से उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

छात्रा की मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम यह रहा कि उनका चयन संकल्प शिक्षण संस्थान, कुनकुरी में प्रवेश के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे दुलदुला विकासखंड के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।
इस अवसर पर प्रधान पाठक, माध्यमिक विद्यालय नोनिया ताला सहित समस्त विद्यालय परिवार, ग्रामवासियों एवं विकासखंड के लोगों ने कु. सविता बाई को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगी।

विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ऐसे परिणाम संभव होते हैं। सविता बाई की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post