नकटी गांव में टूटे मकान मामले पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
दुलदुला। नकटी गांव में टूटे मकान के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुलदुला में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सरवर अली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों को अब तक पर्याप्त राहत और न्याय नहीं मिला है।
उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।