05/07/2026
RPI (आठवले) में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा और प्रदेश कार्यकारिणी को मिले नए पदाधिकारी
जशपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले के निर्देश एवं राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार ये नियुक्तियां 03 जुलाई 2026 से प्रभावी है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार दीपक प्रसाद को छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, विपिन सिंह को युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा आकाश कुमार अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन का विस्तार करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने, संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करने तथा 60 दिनों के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर राष्ट्रीय समिति को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।