राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कुनकुरी में रैली निकालकर सरकार पर साधा निशाना

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कुनकुरी में रैली निकालकर सरकार पर साधा निशाना

कुनकुरी 
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 13 जुलाई सोमवार को कुनकुरी नगर में विरोध रैली निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने "राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन" लिखे बैनर के साथ नगर के जय स्तंभ चौक से प्रमुख मार्गों से बस स्टैंड, खेल मैदान होकर मार्च निकाला। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने पारदर्शी जांच, मंदिर चढ़ावे की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर ने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में चढ़ाया गया दान पूरी पारदर्शिता के साथ सुरक्षित रहना चाहिए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाए।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के साथ सागर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, ताहिर अली जिला उपाध्यक्ष, महेश त्रिपाठी जिला महामंत्री, दिलीप जैन, अंजना मिंज जिला महामंत्री, जिला महामंत्री, सरवर अली जिला सचिव, वाल्टर कुजूर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कुनकुरी दीपक केरकेट्टा उपाध्यक्ष, जीतवहन कंसारी, रामकुमार सन्याशी, संजय पाठक, हेमानंद यादव,शमीम अहमद, एम डी इरफान, एम डी फारूक, अमृत मिंज, अरशद हुसैन, विजय यादव, महेश यादव, अफरोज अली, मोनू अग्रवाल, जेनसन एक्का आशीष सतपति, आशीष कंसारी, अलमा लकड़ा, अरविंद कुजूर, विवेक सहित रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 
वही इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post