कुनकुरी में मोबाइल दुकान कर्मचारी को बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा, CCTV फुटेज वायरल: 08 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज।


कुनकुरी में मोबाइल दुकान कर्मचारी को बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा, CCTV फुटेज वायरल: 08 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज।

कुनकुरी। जशपुर जिले के कुनकुरी से मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बस स्टैंड मोड़ स्थित एक मोबाइल दुकान के कर्मचारी को कथित रूप से खींचकर दुकान से बाहर निकालकर कुछ युवकों ने घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना 05 जुलाई 2026, रविवार शाम करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने युवक के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर हाथ-मुक्कों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की शिकायत मिलते ही कुनकुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 08 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 296, 115(2), 351(2), 3(5) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मानकर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल सरे आम बस स्टैंड चौराहे पर मारपीट का सीसीटीवी विडियो फुटेज, सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post