कुनकुरी- रूटीन चेकिंग में संदिग्ध लगी पिकअप, थाने लाकर जांच की तो सब्जी के नीचे छिपा मिला करीब 2 क्विंटल गांजा

कुनकुरी- रूटीन चेकिंग में संदिग्ध लगी पिकअप, थाने लाकर जांच की तो सब्जी के नीचे छिपा मिला करीब 2 क्विंटल गांजा

कुनकुरी। 

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश एवं एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन में कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव की पुलिस टीम द्वारा रूटीन चेकिंग के दौरान सब्जी लोड पिकअप वाहन संदिग्धास्पद लगने पर उसे थाना परिसर में लाकर जांच की गई। जांच के दौरान सब्जियों के नीचे छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में सब्जियों के नीचे छिपाकर लगभग 2 क्विंटल गांजा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गांजा बरामद करने के साथ ब्रांड न्यू पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भोर करीब 3:00 बजे रूटीन चेकिंग के दौरान की गई। संदिग्ध लगने पर पिकअप को थाना परिसर में लाया गया, जहां बारीकी से जांच करने पर गांजे की बड़ी खेप का खुलासा हुआ।

डी आई जी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह एवं एडीशनल एसपी राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन में कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के द्वारा की गई इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। रूटीन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन पर नजर पड़ना और उसे थाना परिसर लाकर गहन जांच करना पुलिस की सतर्कता को दर्शाता है। पुलिस टीम ने सब्जियों के नीचे छिपाकर रखी गई गांजे की खेप को बरामद कर तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।

कुनकुरी पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गांजे की खेप के स्रोत, गंतव्य और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ एवं जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post