रफ्तार का कहर: बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, चालक समेत दो की मौके पर मौत, एक घायल।


*ब्रेकिंग न्यूज जशपुर*

जशपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम बरटोली में जे.के. ढाबा के सामने अभी तुरंत आधे घंटे में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क पर जा रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल चालक और राहगीर, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, राहगीर विजय कोरवा फुटबॉल मैच देखकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक जीत कुमार राम ने अनियंत्रित होकर उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में मृत मोटरसाइकिल चालक जीत कुमार राम ग्राम लोदाम का निवासी बताया जा रहा है, जबकि राहगीर विजय कोरवा मृतक ग्राम पुत्रीचौरा का निवासी बताया गया है। घटना लोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरटोली स्थित जेके ढाबा के सामने की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है। 

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post