कुनकुरी, जशपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बुधवार को कुनकुरी स्थित होटल अतिशय में जशपुर जिला फोटोग्राफर संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। जिलेभर से पहुंचे फोटोग्राफरों ने जहां फोटोग्राफी कला का उत्सव मनाया, वहीं सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सेवा और जागरूकता का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जशपुर जिला फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह बेहरा (पत्थलगांव) एवं जिला उपाध्यक्ष शंकर चौहान (कुनकुरी) ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार शामिल हुए। उनके साथ कुनकुरी एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी रहे।
हेलमेट रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।
कार्यक्रम की शुरुआत फोटोग्राफरों द्वारा हेलमेट रैली निकालकर की गई। रैली ने कुनकुरी नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान फोटोग्राफरों ने स्वयं हेलमेट पहनकर वाहन चलाया और लोगों को भी हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में फोटोग्राफरों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने भी स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरणादायी संदेश दिया। शिविर में करीब 20 लोगों ने रक्तदान किया।
इस दौरान ASP राकेश पाटनवार के रक्तदान करने पर फोटोग्राफर संघ के सदस्यों ने मंच पर उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाजसेवा के लिए उनके योगदान की सराहना की गई।
🩸 ASP राकेश पाटनवार ने भी किया रक्तदान।
राकेश कुमार पाटनवार एडिशनल एसपी जशपुर
यातायात प्रभारी खोमराज ठाकुर का मंच पर सम्मानित
फोटोग्राफी के साथ समाजसेवा का संदेश
जशपुर जिला फोटोग्राफर संघ ने विश्व फोटोग्राफी दिवस को सिर्फ उत्सव तक सीमित न रखते हुए हेलमेट जागरूकता, रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता जैसी सामाजिक पहल से जोड़ा।
कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अतिशय ग्रुप को भी किया सम्मानित।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि फोटोग्राफर सिर्फ तस्वीरें नहीं बनाते, बल्कि जरूरत पड़ने पर समाज के लिए जिम्मेदारी भी निभाते हैं।
रील प्रतियोगिता और वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान
जिला उपाध्यक्ष शंकर चौहान ने बताया स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रील प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ-साथ जिले के वरिष्ठ फोटोग्राफरों को भी सम्मानित किया गया।
"" फोटोग्राफी हमारी कला है, सेवा हमारा धर्म—और एकता हमारी ताकत।""