🎂 जन्मदिन बना सेवा का उत्सव: विजय प्रसाद गुप्ता ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग काटा केक, फल वितरित कर बुजुर्गों का दिल जीत लिया।

जशपुर - जन्मदिन को केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम बनाने का प्रेरणादायक संदेश रिपब्लिकन पार्टी ऑफ (अठावले) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी विजय प्रसाद गुप्ता ने दिया। उन्होंने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाते हुए उनके साथ केक काटा और फल वितरित कर सम्मान, अपनत्व और संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस दौरान विजय प्रसाद गुप्ता ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाजसेवा से जोड़ने से जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का सौभाग्य मिलता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे अवसरों पर सेवा और सहयोग की भावना को अपनाना चाहिए।

इस सेवा अभियान में रिपब्लिकन पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षत्रिय करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष बिपिन सिंह, क्षत्रिय करणी सेना के ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत प्रताप सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष हेमंत सिंह तथा समाजसेवी मुकेश सिंह भी शामिल रहे। सभी ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और फल वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि यदि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को सेवा और समाजहित से जोड़ा जाए, तो समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post