मुख्यमंत्री को पत्र लिखते ही 24 घंटे में मिली बिज़ली की समस्या से समाधान, खण्डसा पहुंचा ट्रांसफार्मर; ग्रामीणों ने जताई खुशी। निवेदिता मिश्रा की पहल रंग लाई, बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार।

Deepak Verma kunkuri 13/08/2026


कुनकुरी/खण्डसा। लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान ग्राम पंचायत खण्डसा के (कारीछापर) में ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय जनपद पंचायत सदस्य निवेदिता मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट से निजात दिलाने की मांग की गई। पत्र लिखे जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही ट्रांसफार्मर कुनकुरी से रवाना होकर ग्राम पंचायत खण्डसा (कारीछापर) में स्थापित कर दिया गया।

ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली व्यवस्था बहाल

ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या पर जिस तेजी से संज्ञान लिया गया, उससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

ग्रामीणों की मांग पर BDC ने उठाई आवाज

ग्राम पंचायत खण्डसा के ग्रामीण लंबे समय से बिजली संबंधी समस्या से परेशान थे। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ विद्यार्थियों, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों ने अपनी समस्या जनपद पंचायत सदस्य निवेदिता मिश्रा के समक्ष रखी। ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए BDC निवेदिता मिश्रा ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की।

पत्र लिखने के बाद तत्काल हुई बिजली की समस्या दूर

मुख्यमंत्री को पत्र भेजे जाने के बाद जिस तेजी से कार्रवाई हुई, उससे ग्रामीण भी हैरान और उत्साहित हैं। 24 घंटे के भीतर ही कुनकुरी से ट्रांसफार्मर रवाना कर खण्डसा पहुंचाया गया और उसे स्थापित कर दिया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उसके समाधान के लिए जनपद पंचायत सदस्य निवेदिता मिश्रा ने जिस तत्परता के साथ पहल की, वह सराहनीय है।

ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी खुशी

ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर लंबे समय से परेशानी थी, लेकिन अब ट्रांसफार्मर लगने से समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

निवेदिता मिश्रा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जनपद पंचायत सदस्य निवेदिता मिश्रा ने कहा कि “ग्राम पंचायत खण्डसा कारीछापर के ग्रामीणों की बिजली समस्या को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई कराई और महज 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर खण्डसा पहुंचकर स्थापित हो गया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।”

                     निवेदिता मिश्रा जनपद सदस्य 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों को लेकर वे लगातार आवाज उठाती रहेंगी। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी समस्या पर त्वरित कार्रवाई से शासन की संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई देती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post