दिवंगत पत्रकार ओम शर्मा और गणमान्य नागरिक परमेश्वर साव के घर पहुंचे CM साय, परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना

स्व परमेश्वर साव गणमान्य नागरिक कुनकुरी
कुनकुरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कुनकुरी पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा के निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
स्व ओम शर्मा वरिष्ठ पत्रकार कुनकुरी


इसके बाद मुख्यमंत्री साय कुनकुरी के बुजुर्ग एवं गणमान्य नागरिक स्वर्गीय परमेश्वर साव के निवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत परमेश्वर साव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने दोनों परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवारजनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

दोनों परिवारों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना हो गए।