18/09/2026
हाथी का कहर :- हाथी के हमले से 81 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत, कुनकुरी के राझाडांड़ की घटना।
ब्रेकिंग न्यूज - कुनकुरी :- कुनकुरी के राझाडांड़ में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हाथी के हमले से 81 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान कंचन बाई के रूप में बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कंचन बाई अपनी बेटी के घर आई हुई थी। इसी दौरान तड़के करीब 3 बजे एक हाथी घर के पास पहुंचा और घर को तोड़ने लगा। हाथी की आहट से भयभीत होकर वृद्ध महिला घर से बाहर निकल गई। इसी दौरान हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों द्वारा मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।