ब्रेकिंग-जशपुर - मौत का तांडव: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत; युवती घायल।

18/09/2026 
ब्रेकिंग-जशपुर - मौत का तांडव: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत; युवती घायल।

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर/पत्थलगांव :- पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फुलेता चौक में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रोहित नट, निवासी फुलेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी युवती घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि रोहित नट तमता से अपने घर फुलेता लौट रहा था। इसी दौरान फुलेता चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

सूचना पर पत्थलगांव तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। तहसीलदार ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की तथा आगे आवश्यक सहायता और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।

इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए हादसे के कारणों और ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post