कुनकुरी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील अग्रवाल ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं।
जन्मदिन के अवसर पर सुनील अग्रवाल सबसे पहले कल्याण आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संघ के बच्चों के साथ प्रार्थना में सहभागिता की। इसके बाद छात्रावास परिसर में बच्चों के बीच केक काटा और सभी को जलपान कराया।
इस दौरान सुनील अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष अपना जन्मदिन छात्रावास के बच्चों के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री विष्णु देव साय ने भी अपना जन्मदिन स्कूली छात्रावास में बच्चों के बीच मनाया था। वहीं सुनील अग्रवाल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि वे अपने जन्मदिन को दिखावे के बजाय स्कूल एवं छात्रावास के बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए मनाएं।
इसी प्रेरणा और मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए सुनील अग्रवाल ने अपना जन्मदिन बच्चों के बीच मनाया। जिसमें कल्याण आश्रम छात्रावास के बच्चों के साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने से छात्रावास में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा लोगों के द्वारा बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी रहा।