तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर आम पेड़ से टकराया, महिला की मौत, पति घायल, कुनकुरी थाना इलाके की घटना।

तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर आम पेड़ से टकराया, महिला की मौत, पति घायल, कुनकुरी थाना इलाके की घटना।

कुनकुरी :- कुनकुरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल कुनकुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार 09 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे अंबाचुआ आंगनबाड़ी स्कूल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। बोलेरो क्रमांक CG15DQ-9316 को चालक ललित एक्का, निवासी सलियाटोली कुनकुरी चला रहा था। हादसे के दौरान अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से टकरा गया।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल कुनकुरी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने महिला मंजुला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला की मौत सड़क दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण हुई है।
मामले में कुनकुरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 169/2026 के तहत धारा 281, 106(1) BNS में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post