पर्यटन नगरी जशपुर की हसीन वादियों में पहुंचे रोटेरियन संतोष अग्रवाल, टीम के साथ करेंगे पर्यटन स्थलों का भ्रमण

     Deepak Verma 13/09/2026
जशपुरनगर :- पर्यटन नगरी जशपुर की प्राकृतिक खूबसूरती और हसीन वादियों को नजदीक से निहारने के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जाने-माने समाजसेवी संतोष अग्रवाल अपनी टीम के साथ जशपुर प्रवास पर पहुंचे हैं।

संतोष अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब एवं लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा के प्रदेश प्रतिनिधि तथा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला रायगढ़ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से भी जुड़े हुए हैं।

विशेष आग्रह पर जशपुर पहुंचे अग्रवाल एवं उनकी टीम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों और प्राकृतिक वादियों का भ्रमण कर यहां की खूबसूरती को करीब से देखेंगे। उनके जशपुर प्रवास को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर संतोष अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम का संत अवधूत भगवान राम की तपोभूमि जशपुर में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। माना जा रहा है कि ऐसे पर्यटन भ्रमण से जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को देशभर में पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post