सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा, स्वच्छता और हरियाली का संकल्प। कुनकुरी के कन्या शाला में साइबर सुरक्षा जागरूकता, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन।

सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा, स्वच्छता और हरियाली का संकल्प। कुनकुरी के कन्या शाला में साइबर सुरक्षा जागरूकता, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन।

कुनकुरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी में बुधवार को साइबर सुरक्षा, “एक पेड़ मां के नाम” तथा स्वच्छता अभियान को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों, पुलिस, बैंक एवं नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाते हुए सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हरियाली का संकल्प लिया गया। वहीं छात्राओं एवं उपस्थित जनों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता संदेश दिया गया, ताकि विद्यार्थी और आमजन ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहें।

कार्यक्रम में SBI कुनकुरी के BM श्री ललित कुमार गुप्ता, पुलिस थाना की ओर से प्रधान आरक्षक श्री जितेंद्र गुप्ता तथा नगर पंचायत कुनकुरी के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी कुजूर, व्याख्याता श्री सुधीर कुमार दुबे, श्री शशिकांत कुजूर, श्रीमती संगीता कुजूर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा माध्यमिक शाला की प्रधानपाठक श्रीमती अनुकंपा कुजूर, प्राथमिक शाला की प्रधानपाठक श्रीमती मनसा सोनी एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “सेवा से समृद्धि, संकल्प से बदलाव” का संदेश देते हुए विद्यालय और समाज को स्वच्छ, हराभरा एवं जागरूक बनाने का संकल्प दिलाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post