🌳📱 वृक्षारोपण के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, लोधमा और देवबोरा में जागरूकता अभियान।

🌳📱 वृक्षारोपण के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, लोधमा और देवबोरा में जागरूकता अभियान।

कुनकुरी :- पर्यावरण संरक्षण और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जिले में जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कुनकुरी विकास खंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला लोधमा तथा ग्राम देवबोरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला देवबोरा में वृक्षारोपण एवं साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं प्रधान आरक्षक राजकुमार यादव द्वारा साइबर जागृति अभियान के तहत लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक और साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा निजी जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

वृक्ष बचाने और साइबर अपराध से बचने का संदेश देते हुए दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम ने बच्चों एवं ग्रामीणों को जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post