जशपुर - शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म के आरोप में आरोपी निरोज टोप्पो गिरफ्तार।
जशपुर/तपकरा :- प्यार और शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपने साथ भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना तपकरा पुलिस ने आरोपी निरोज टोप्पो (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के घर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
दरअसल यह मामला 28 जून 2026 तपकरा थाना इलाके का है। जहां नाबालिग बालिका अपनी सहेली के यहां मेहमान जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद 10 जुलाई को परिजन ने थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की लगातार पतासाजी के बीच मिली अहम सूचना
पुलिस को मुखबिर एवं परिजनों से सूचना मिली कि नाबालिग बालिका थाना तपकरा क्षेत्र में आरोपी निरोज टोप्पो के घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के घर दबिश दी और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी निरोज टोप्पो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग बालिका ने बताया कि आरोपी उसे प्यार और शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया था, जहां आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विवेचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 64(1), 87 बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी निरोज टोप्पो उम्र 25 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। नाबालिग बालिका को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों को सौंपा गया है।
यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कुनकुरी के पर्यवेक्षण में की गई।
मामले की विवेचना और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, सउनि राजनाथ भगत, प्र.आर. 385 अजय कुमार लकड़ा, प्र.आर. 251 श्रीराम नायक, म.आर. 633 मंजु यादव, आर. 529 पुनित साय, आर. 588 बृषिकेशन पैंकरा एवं सै. 176 बसंत नायक का सराहनीय योगदान रहा।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर संवेदनशील है और ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।