आरएसएस के 101वें वर्ष में कुनकुरी खंड में सेवा-संगठन का शक्ति प्रदर्शन,, 32 स्थानों पर शाखाएं, 308 स्वयंसेवकों की मौजूदगी; रक्तदान में 13 ने दिया योगदान, स्वास्थ्य शिविर में 148 मरीजों की जांच।


कुनकुरी :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं 101वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर कुनकुरी खंड में रविवार, 27 सितंबर को तीन बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अधिकाधिक शाखा अभियान, विशेष रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया।

32 स्थानों पर शाखाएं, 308 स्वयंसेवकों की सहभागिता 

कुनकुरी खंड के 32 अलग-अलग स्थानों पर शाखाओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 308 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। अभियान के माध्यम से शाखाओं के विस्तार और अधिक से अधिक लोगों को दैनिक शाखा गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

रक्तदान शिविर में 13 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

कुनकुरी शासकीय अस्पताल में आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में 13 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। इनमें बहन श्रीमती सुमन हेड़ा ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए योगदान दिया। शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।

लोधमा में स्वास्थ्य शिविर, 148 मरीजों की जांच

इसी क्रम में ग्राम पंचायत लोधमा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में आयुर्वेदिक, एलोपैथिक और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम ने सेवाएं दीं। इस दौरान करीब 148 मरीजों की स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की गई तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

संगठन के साथ सेवा का संदेश

आरएसएस के 101वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में शाखा विस्तार के साथ रक्तदान और स्वास्थ्य सेवा जैसी गतिविधियों को प्रमुखता दी गई। कुनकुरी खंड में हुए आयोजनों के जरिए स्वयंसेवकों ने सामाजिक सहभागिता और जनसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post