बगिया में विराजे विघ्नहर्ता गणपति महाराज, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भव्य पूजन - अर्चना। मुख्यमंत्री निवास में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, कौशल्या साय ने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना।



कुनकुरी । श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में गणपति महाराज का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना और पूजन-अर्चन किया गया। भगवान श्री गणेश के विराजते ही मुख्यमंत्री निवास बगिया भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की। साथ ही छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की।

श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी कृपा से छत्तीसगढ़ में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहे तथा प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन में खुशहाली आए, यही कामना है।

गणपति महाराज की स्थापना के साथ ही बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में आगामी दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहेगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बगिया में भक्तिभाव और आस्था का विशेष माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post