ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग पूरी, 10 लाख के सामुदायिक भवन से गांव को मिली नई सौगात।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से हुआ निर्माण, सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अब ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग पूरी, 10 लाख के सामुदायिक भवन से गांव को मिली नई सौगात।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से हुआ निर्माण, सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अब ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

जशपुरनगर/फरसाबहार :- ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। भवन के निर्माण से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्रामीणों को अब सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है।

लंबे समय से सामुदायिक भवन की कमी के कारण ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नए भवन के निर्माण से विवाह, बैठक, सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन सहित अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन की स्वीकृति और निर्माण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य को धरातल पर उतारा गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से विकास को नई गति मिल रही है और सामुदायिक भवन क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post