🌧️ चक्रवाती तूफान का असर! जशपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश।
जशपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जशपुर जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, खराब मौसम के कारण विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली परेशानी तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू रहेगा।कलेक्टर की अनुमति से जारी आदेश में जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की अपील: मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।