कुनकुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंज उठा कुनकुरी बस स्टैंड,, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मताधिकार का मुद्दा उठाया।

ब्लाक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चुनाव आयुक्त का कुनकुरी बस स्टैंड में पुतला दहन।

कुनकुरी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कुनकुरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसी मांग को लेकर पार्टी ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के साथ स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर चुनाव व्यवस्था को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष वॉल्टर कुजूर के साथ ताहिर अली, मनोज सागर यादव, वाल्टर कुजूर, रोबर्ट एक्का, गणेश बारीक, रवि यादव, दीपक केरकेट्टा, इरफान, मुकेश नायक, अरशद हुसैन, इमरान खान, समीम, कपूर यादव, मनीष यादव, कुबेर यादव, मनोज, आयुष गुप्ता, जेन्सन एक्का, संदीप एक्का, मुकेश कुजूर, फारूक, अजेम टोप्पो, अलमा लकड़ा, पुष्पा कुजूर, पिया कुजूर, सुमन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कुनकुरी पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहे।वहीं शांति पूर्ण ढंग से पुतला दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post