बड़ी खबर : कुनकुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई! FIR के चंद घंटे में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर गया जेल।

जशपुर जिले के कुनकुरी में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में कुनकुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक हेमन्त बिंदे वर्ग 2 निवासी पतरापाली को गिरफ्तार कर लिया है। 

VHP विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने कुनकुरी थाने में आकर कराया था एफ आई आर दर्ज।

        

मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने कुनकुरी थाने में आरोपी शिक्षक हेमंत बिंदे, शिक्षक वर्ग-2, के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। शिकायत पत्र में सोशल मीडिया पर धर्म, देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने के आरोप से संबंधित बताई गई है।

    आरोपी शिक्षक हेमंत बिंदे वर्ग 2 निवासी पतरापाली 

इस दौरान मामले को गंभीरता से लेते हुए कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा ने अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई की रणनीति बनाई और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को पुलिस के पहुंचने की भनक लग गई थी और वह घर से निकलकर भागने की फिराक में था। हालांकि, कुनकुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्यवाही डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार एवं कुनकुरी एसडीओपी भरत कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा द्वारा की गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post