🔴 कुनकुरी में आस्था का महासैलाब! 108 मीटर चुनरी लेकर निकलीं सैकड़ों महिलाएं, जय माता दी के जयघोष से गूंजा नगर
कुनकुरी। मां दुर्गा की आराधना और भक्ति के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन कुनकुरी में भव्य 108 मीटर चुनरी यात्रा निकाली गई। सुबह 8 बजे बजरंग नगर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस भव्य चुनरी यात्रा में महिलाएं 108 मीटर लंबी चुनरी लेकर नगर भ्रमण पर निकलीं। मां दुर्गा के जयकारों और श्रद्धालुओं के उत्साह से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।
बजरंग नगर दुर्गा पूजा समिति की इस पहल ने नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक एकता का संदेश दिया। मां दुर्गा के प्रति आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन ने कुनकुरी में नवरात्र उत्सव की रौनक और बढ़ा दी।
इस अवसर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।
जय माता दी! 🙏🚩