ब्रेकिंग न्यूज़ - धान मंडी में लगी आग, मची अफरा - तफरी, 91 कट्टा धान बोरी जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा।

ब्रेकिंग न्यूज़ - 

धान मंडी में लगी आग, मची अफरा - तफरी, 91 कट्टा धान बोरी जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा।

ब्रेकिंग न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी। 

कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बासनताला स्थित धान मंडी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया,आग की चपेट में आने से धान की बोरियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आगजनी की इस घटना में धान की 91 कट्टा बोरियां जलकर खाक हो गईं, जबकि फायर ब्रिगेड की तत्परता और ग्रामीणों की मदद से 40 कट्टा धान की बोरियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से धान मंडी में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post