सोना चोरी मामले में जशपुर पुलिस ने की अपील, फरार आरोपियों पर ₹10 हजार का इनाम घोषित

सोने के सिक्के की चोरी में जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों पर ₹10 हजार का इनाम घोषित


जशपुर | 18 जनवरी 2026 
जशपुर जिले में करोड़ों की चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। सोने के सिक्के और 15 लाख रुपए नगद चोरी के बहुचर्चित मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इनाम की उद्घोषणा जारी की है। 


पुलिस ने साफ किया है कि फरार आरोपियों के संबंध में सूचना देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को ₹10,000 (दस हजार रुपए) का नकद इनाम दिया जाएगा, वहीं सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।


यह मामला थाना नारायणपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 114/2025 से जुड़ा है, जो ग्राम केराडीह, रैनीडांड क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी से संबंधित है। पुलिस के अनुसार यह अपराध धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 06 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया सुषमा निकुंज, निवासी ग्राम केराडीह रैनीडांड (हाल मुकाम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जशपुर) ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से 15 लाख रुपए नकद और सोने के सिक्के चोरी हो गए हैं। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और प्रकरण का खुलासा करते हुए प्रार्थिया की भतीजी सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी: 

मिनल निकुंज, अनिल प्रधान, अभिषेक इन्दवार, लंकेश्वर बड़ाईक, अलीशा भगत
 
अब भी फरार हैं 04 आरोपी 

पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

अविनाश राम प्रधान (27 वर्ष), निवासी पुराना नगर, रानी बगीचा, जशपुर।
घनश्याम प्रधान (29 वर्ष), निवासी ग्राम जुड़वाइन अंबाटोली, हाल मुकाम बांकी टोली, थाना जशपुर।
अनमोल भगत (25 वर्ष), निवासी ग्राम आरा, थाना जशपुर।
विजय बसंत बड़ाईक (39 वर्ष), निवासी ग्राम झीरपानी, थाना झीरपानी, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)।


SSP का सख्त संदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस रेगुलेशन पैरा 80-ए के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए इनाम की उद्घोषणा जारी की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सूचना देने के लिए संपर्क करें
पुलिस अधीक्षक जशपुर: 07763-223240 / 9479193600
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर: 07763223801 / 9479193601
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा: 9479193605
पुलिस कंट्रोल रूम जशपुर: 07763-223807 / 9479193699
थाना प्रभारी नारायणपुर: 9479193615 

जशपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि फरार आरोपियों की किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post