ब्रेकिंग न्यूज़ जशपुर - अभी सुबह 8:30 बजे बालाजी यात्री बस पलटा चारों चक्का ऊपर फरसाबहार थाना इलाके की घटना

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर 

जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
फरसाबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बागमुड़ा गांव के पास आज सुबह करीब 8:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक बालाजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बस में सवार यात्रियों में से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
बस जशपुर की ओर जा रही थी।
Previous Post Next Post