मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे पमशाला कंवर धाम

दीपक वर्मा - कुनकुरी 
लोकेशन - पमशाला / फरसाबहार 
16/01/2026

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे पमशाला कंवर धाम*

कुनकुरी-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंवर समाज के तीन दिवसीय मेले के समापन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इससे पहले सीएम साय को मंच पर कंवर समाज द्वारा स्वागत करते हुए उन्हें कंवर रत्न से नवाजा गया।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय अखिल भारतीय कंवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
बता दें कि सीएम साय कंवर के जनजातीय समाज से आते हैं, तथा कंवर समाज की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर श्रीमती कौशल्या साय ने समाज का आभार जताते हुए समाज को शिक्षित करने की बात कही।
उन्होंने जनजातीय वेशभूषा को गर्व के साथ पहनते हुए अपने कुलदेवता, ग्रामदेवता की पूजापाठ करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंवरधाम पम्पशाला में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए समाज को कई बड़ी सौगातें दी।जिसमें सीसीरोड, सामुदायिक भवन, कंवर धाम से लगे ईब नदी पर एनीकेट की घोषणा प्रमुख है।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि बीजापुर में 52 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदीजी और अमित शाह जी का संकल्प 31 मार्च 26 तक नक्सलवाद खत्म करने का जो लिया गया है,वह जरूर पूरा होगा।हमारी पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों का सफल ऑपरेशन नक्सलवाद को तेजी से खत्म कर रही है।

इस अवसर पर समापन समारोह में डॉक्टर नंदकुमार साय, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जशपुर जिले से दीपक वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post