अयोध्या धाम में जशपुर कीर्तन मंडलियों का भव्य अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन, रामनाम से गूंजा श्रीराम जन्मभूमि

दीपक वर्मा - जशपुर 
लोकेशन - अयोध्या धाम
20/01/2026


अयोध्या धाम में जशपुर कीर्तन मंडलियों का भव्य अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन, रामनाम से गूंजा श्रीराम जन्मभूमि का इलाका


*कुनकुरी*- जशपुर जिले के ग्राम नवापारा बालाटोली, चिटकवाईन, बासन ताला, गडाबहार, डुमरटोली, बगीचा कुदमुरा, पतराटोली, चटकपुर, भूरषा एवं कंडोरा से पहुंचे धर्मप्रेमियों एवं कीर्तन मंडलियों ने अयोध्या धाम श्रीराम लला के जन्मस्थल नगरी में 24 घंटे का अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन आयोजित कर आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यह पुनीत धार्मिक आयोजन दिनांक 11 जनवरी 2026 की शाम को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा के पश्चात निरंतर “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” महामंत्र के जाप और संकीर्तन का क्रम प्रारंभ हुआ, जो 24 घंटे तक अखंड रूप से चलता रहा। प्रातःकाल नाम उच्चारण और कीर्तन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।

दिनांक 13 जनवरी 2026 को विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने श्रीराम लला मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे, जहां दिनांक 14 जनवरी 2026 को कुंभ मेला के अवसर पर मकर स्नान कर आध्यात्मिक यात्रा को पूर्णता प्रदान की। स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु सकुशल अपने-अपने गांवों के लिए रवाना हुए।


इस पूरे धार्मिक आयोजन को सफल और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में जिला जशपुर की विभिन्न कीर्तन मंडलियों का विशेष एवं सक्रिय योगदान रहा। कीर्तन मंडलियों की अनुशासित सहभागिता, भक्ति भाव और सेवा भावना की सर्वत्र सराहना की गई।
धर्मप्रेमियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना था, जिसमें सभी सहभागी सफल रहे। अयोध्या धाम में जशपुर के श्रद्धालुओं द्वारा किया गया यह अखंड कीर्तन निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत।

Post a Comment

Previous Post Next Post