दीपक वर्मा - कुनकुरी
26/01/2026
*कुनकुरी में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, सीएम साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहीं मुख्य अतिथि*
कुनकुरी :- जशपुर जिले के कुनकुरी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी एवं कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
वहीं कुनकुरी के जय स्तंभ स्मारक पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने पुष्पहार अर्पित कर शहीदों को नमन किया और नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान श्रीमती कौशल्या साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
कुनकुरी के हृदय स्थल खेल मैदान में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला साय ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनके प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए।
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी एवं कंवर समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या साय, कुनकुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला साय, कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील, कुनकुरी पुलिस विभाग के साथ सभी विभागों के अधिकारी - कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
देशभक्ति की उत्साह और उल्लास के साथ कुनकुरी ने संविधान दिवस को यादगार बनाया।