पिता बना कातिल! जशपुर में बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला

दीपक वर्मा - जशपुर/नारायणपुर

*पिता बना कातिल! जशपुर में बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला*


*जशपुर* - जशपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक पिता ने गुस्से में आकर अपनी ही बेटी की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला जशपुर जिला के थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामटोली का है। जहां 23 वर्षीय बिंदिया लकड़ा, जो आंगनबाड़ी सहायिका थी, घर निर्माण से जुड़े खर्च को लेकर अपने पिता से बातचीत कर रही थी, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपी पिता लौरेस लकड़ा ने आवेश में आकर अपनी बेटी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने मौत का कारण सिर में लगी गंभीर चोट बताया है। आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने वाली बेटी, उसी घर में हिंसा का शिकार बन गई। यह घटना समाज और रिश्तों की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Previous Post Next Post