दीपक वर्मा - जशपुर
लोकेशन - जशपुर
08/03/2026
“बस दुर्घटना में 05 की मौत 24 घायल के बाद हरकत में आया प्रशासन,
कलेक्टर-SSP के आदेश पर बसों की सख्त चेकिंग, स्कूल बसें पहुंचीं… यात्री बस संचालक रहे नदारद”
जशपुर - जशपुर जिले के गोड़अम्बा में हुई अनमोल बस दुर्घटना में 05 की मौत और 24 यात्री घायल को लेकर बसों की सुरक्षा और दस्तावेजों की जांच को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है, कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रविवार 08 मार्च को रंजीता स्टेडियम जशपुर में जिले की सभी बसों का भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
निर्देश के अनुसार बस मालिकों को अपनी बसों के साथ सभी जरूरी कागजात लेकर सुबह 10 बजे तक रंजीता स्टेडियम में उपस्थित होने के लिए कहा गया था, जहां बसों का भौतिक निरीक्षण और दस्तावेजों का अवलोकन किया जाना था।
हालांकि कार्यक्रम में केवल स्कूल बसें ही जांच के लिए पहुंचीं, जबकि एक भी यात्री बस वहां नहीं पहुंची। यात्री बस संचालकों की अनुपस्थिति को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है।
जिला परिवहन अधिकारी निकुंज ने बताया कि अनमोल बस का फिटनेस और परमिट है बाकी इंश्योरेंस नहीं है दुर्घटना में हुई नुकसान की भरपाई के लिए स्वयं बस संचालक जिम्मेदार रहेगा।
इस दौरान उन्होंने कहा सुरक्षा, फिटनेस और वैध दस्तावेजों की जांच यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है। ऐसे में जांच से बचने वाले बस संचालकों पर आगे सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की समीक्षा कर रहा है और नियमों का पालन नहीं करने वाले बस संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।