कुनकुरी थाना परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया, SDOP विनोद मंडावी व TI राकेश यादव ने महिलाओं को किया सम्मानित।

संपादक - दीपक वर्मा / कुनकुरी 
08/03/2026

कुनकुरी थाना परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया, SDOP विनोद मंडावी व TI राकेश यादव ने महिलाओं को किया सम्मानित

कुनकुरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुनकुरी थाना परिसर में सम्मान, उत्साह और उमंग के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की शुरुआत में अधिकारियों द्वारा महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया और महिला शक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों द्वारा केक काटकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई, जिससे पूरे थाना परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। 

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी ने कहा

---  महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं, पुलिस विभाग में भी महिला कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने में अहम योगदान दे रही हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने कहा ---
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और शसक्तीकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प भी है। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन में कुनकुरी थाना की महिला पुलिस के साथ-साथ सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में उत्साह, सम्मान और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
Previous Post Next Post