कंडोरा के महुआटोली आश्रम में 19 से 27 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा चैत्र (बसंती) नवरात्र पर्व।
कुनकुरी/जशपुर।
जिले के कंडोरा स्थित महुआटोली में श्री समवर्ती समूह संस्थान देवस्थानम् एवं परमपूज्य अवधूत बाबा समूह रत्न राम जी आश्रम में चैत्र (बसंती) नवरात्र पर्व का आयोजन 19 मार्च 2026, गुरुवार से 27 मार्च 2026, शुक्रवार तक श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार नवरात्र पर्व के दौरान आश्रम परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भक्तजन मां भगवती की आराधना में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
विशेष रूप से मंगलवार 24 मार्च 2026 को पचटी तिथि पर पचटी माताओं की पूजा श्री समवर्ती समूह के सभी आश्रमों में अघोरेश्वर जननी एवं पांच प्रमुख मुण्डिया साधुओं की जननी की पूजा अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा बताई गई विधि से की जाएगी।
सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। साथ ही आयोजन के लिए सहयोग एवं अनुदान देने के इच्छुक श्रद्धालुओं से सेवा समिति से संपर्क करने की अपील की गई है।
आयोजन समिति के अनुसार यह पर्व मां भगवती की आराधना और आध्यात्मिक साधना का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें भाग लेकर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।