दीपक वर्मा - कुनकुरी
कुनकुरी में फ्लैग मार्च निकालकर अधिकारियों ने दिया शांति व सौहार्द का संदेश
कुनकुरी नगर में होली पर्व को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस अवसर पर एसडीएम नंद जी पांडे, एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी, तहसीलदार प्रमोद पटेल एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव शामिल रहे।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर आमजन से आपसी भाईचारे, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जबरजस्ती किसी के ऊपर रंग नहीं लगाएं, शांति, सद्भाव और सौहार्द के साथ त्योहार मनाकर सामाजिक एकता को मजबूत करें।