कुनकुरी का छात्र वरुणमणि प्रजापति का नवोदय विद्यालय में चयन, स्कूल में खुशी की लहर

कुनकुरी का छात्र वरुणमणि प्रजापति का नवोदय विद्यालय में चयन, स्कूल में खुशी की लहर

कुनकुरी:
पीएम श्री सेजेस स्कूल सलियाटोली, कुनकुरी के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। विद्यालय की कक्षा 5वीं के होनहार छात्र वरुणमणि प्रजापति का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वरुणमणि प्रजापति, पिता रतलाममणि प्रजापति, ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (HM) श्रीमती शोभा बजाज ने बताया कि वरुणमणि शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रहा है और उसकी निरंतर मेहनत व समर्पण ने ही उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी प्रमाण है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूल से नवोदय विद्यालय में चयन होना संस्थान के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय परिवार ने वरुणमणि को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।
Previous Post Next Post