दुलदुला शिक्षक संघ में बड़ा बदलाव: सबेद यादव का त्यागपत्र स्वीकृत, भुनेश्वर सूर्यवंशी बने कार्यवाहक अध्यक्ष

दुलदुला शिक्षक संघ में बड़ा बदलाव: सबेद यादव का त्यागपत्र स्वीकृत, भुनेश्वर सूर्यवंशी बने कार्यवाहक अध्यक्ष

जशपुर/दुलदुला:
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, जिला शाखा जशपुर में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। विकास खंड दुलदुला के अध्यक्ष श्री सबेद यादव का त्यागपत्र परिस्थितियों को देखते हुए स्वीकृत कर लिया गया है।
संघ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, TET जैसे महत्वपूर्ण विषय को ध्यान में रखते हुए संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए श्री भुनेश्वर सूर्यवंशी (शिक्षक एल.बी.), शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नोनियाताला, संकुल सिरिमकेला, विकास खंड दुलदुला को कार्यवाहक विकास खंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नव नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी को विकास खंड दुलदुला में खंड स्तरीय बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए अधिकृत किया गया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला शाखा जशपुर के जिलाध्यक्ष संतोष टांडे द्वारा जारी किया गया है। संगठन में इस बदलाव को आगामी गतिविधियों और शैक्षणिक मुद्दों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post