जशपुर में क्रिकेट का महाकुंभ: 25 अप्रैल से अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ, विजेता को ₹3.11 लाख का इनाम

जशपुर में क्रिकेट का महाकुंभ:, स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जू देव की स्मृति में 25 अप्रैल से अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ, विजेता को ₹3.11 लाख का इनाम

                स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जू देव 

जशपुरनगर। खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जशपुर में स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव की स्मृति में, मेमोरियल फ्लड लाइट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 25 अप्रैल से किया जाएगा। 

यह भव्य टूर्नामेंट रणजीता स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां रात के समय फ्लड लाइट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन यंग तिरंगा समिति, जशपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देशभर की टीमें हिस्सा ले सकेंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, विजेता टीम को ₹3,11,111 का आकर्षक प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को ₹1,51,111 की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों के लिए प्रवेश शुल्क ₹11,500 निर्धारित किया गया है, वहीं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2026 तय की गई है।

स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर जबरदस्त माहौल है। बाहरी टीमों की भागीदारी से न सिर्फ प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ेगा, बल्कि जशपुर में खेल गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिलेगी। आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक टीम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शामिल हों।
Previous Post Next Post