जिले में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती – दुलदुला में अधिकारी-कर्मचारियों के भी कटे चालान, 6200 रुपए वसूले!

दीपक वर्मा - जशपुर 
लोकेशन - दुलदुला 

जिले में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती – दुलदुला में अधिकारी -कर्मचारियों के भी कटे चालान, 6200 रुपए वसूले!

जशपुर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक/एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जशपुर द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु कार्यवाही करने के संबंध में पूरे जिले भर में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है है।

इसी कड़ी में थाना दुलदुला क्षेत्र में तहसील कार्यालय के सामने सघन वाहन चेकिंग की गई। 

दुलदुला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि आज दिनांक 23/04/2026 को पुलिस टीम एवं तहसीलदार राहुल कौशिक के साथ मिलकर वाहनों की जांच की गई। 

इस दौरान न केवल आम नागरिकों, बल्कि तहसील और जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों के वाहनों की भी जांच की गई।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट चलने वाले 10 वाहन चालकों सहित कुल 14 मामलों में 6200 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। 

खास बात यह रही कि चालान की कार्रवाई में कई कर्मचारी भी शामिल रहे, जिससे साफ संकेत गया कि कानून सभी के लिए बराबर है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। 

वहीं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहनों में नंबर प्लेट सही तरीके से लिखवाने और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस ने थाना स्टाफ और तहसील-जनपद कार्यालय के कर्मचारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि वे स्वयं नियमों का पालन करें, ताकि आम जनता में सकारात्मक संदेश जाए और लोग भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रखी जा सके।
Previous Post Next Post