कुनकुरी प्रीमियर लीग (KPL) का आगाज़ आज – भव्य उद्घाटन समारोह के साथ रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत

कुनकुरी प्रीमियर लीग (KPL) का आगाज़ आज – भव्य उद्घाटन समारोह के साथ रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत

कुनकुरी। खेलप्रेमियों के लंबे इंतज़ार के बाद आज से बहुप्रतीक्षित कुनकुरी प्रीमियर लीग (KPL) – चैप्टर 4 का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। 

इस दौरान उद्घाटन मैच का पहला मुकाबला आज शाम 07:30 बजे कुनकुरी के हृदय स्थल खेल मैदान में kunkuri super kings (csk) V/S kunkuri TITENS (GT) के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह चरम पर है।


आयोजन प्रमुख श्री विनीत जिंदल ने बताया कि 
KPL, कुनकुरी क्षेत्र का सबसे बड़ा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट बन चुका है, जिसमें इस वर्ष कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों ने शानदार तैयारी की है और दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों की पूरी उम्मीद है।
उन्होंने कहा इस वर्ष टूर्नामेंट में आकर्षक पुरस्कार राशि भी रखी गई है। विजेता टीम को ₹1,00,000 (एक लाख रुपए) एवं कप, उपविजेता टीम को ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपए), तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹21,000 (इक्कीस हजार रुपए) तथा चतुर्थ स्थान पर आने वाली टीम को ₹11,000 (ग्यारह हजार रुपए) एवं कप प्रदान किया जाएगा।
साथ ही आज के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भरत सिंह उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में sdm नंद जी पांडेय कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।
आयोजन समिति द्वारा तैयार किया गया फिक्स्चर पहले ही जारी किया जा चुका है और सभी मैच 10-10 ओवर के खेले जाएंगे। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

KPL केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि कुनकुरी के उभरते खिलाड़ियों को मंच देने और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

आज का उद्घाटन मुकाबला निश्चित ही रोमांच और जोश से भरपूर रहने वाला है।
Previous Post Next Post