वर्दी का मान बढ़ाने वाले होनहार, कुनकुरी के तीन पुलिसकर्मियों के बच्चों ने मेरिट में मारी बाजी, डीआईजी- एवं एसएसपी ने किया सम्मानित

वर्दी का मान बढ़ाने वाले होनहार, कुनकुरी के तीन पुलिसकर्मियों के बच्चों ने मेरिट में मारी बाजी, डीआईजी- एवं एसएसपी ने किया सम्मानित

जशपुर/कुनकुरी। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से गर्व की खबर सामने आई है, जहां पुलिस विभाग में कार्यरत तीन कर्मचारियों के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। इन मेधावी विद्यार्थियों को डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

           सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में—

1- मौसमी साहू, पिता मनोज कुमार साहू (सहायक उप निरीक्षक, थाना कुनकुरी) ने स्वामी आत्मानंद कक्षा 10वीं में 94.83% अंक प्राप्त किए।

2 - कमलेश यादव, पिता ढलेश्वर यादव (प्रधान आरक्षक, थाना कुनकुरी) ने लोयोला सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 93.6% अंक हासिल किए।

3 - आयुष यादव, पिता राजकुमार यादव (आरक्षक क्रमांक 514, थाना कुनकुरी) ने स्वामी आत्मानंद, कक्षा 12वीं में 95.2% अंक अर्जित किए।

इन होनहार छात्रों की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों के बच्चे विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और स्टाफ ने भी मेधावी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post