जशपुर में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने 02 संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा

दीपक वर्मा - 24/05/2026

जशपुर में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने 02 संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा 

जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र के अंकिरा गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीती रात बाइक चोरी करने आए चोर की कोशिश नाकाम हो गई। चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से दो संदिग्ध पकड़ लिए गए।


जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को मौके से चाबी का गुच्छा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके एक और साथी की जानकारी सामने आई, उसे भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

इस दौरान मामले की सूचना पुलिस को दी गई जहां सूचना मिलते ही तुमला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को कब्जे में लेकर थाना ले आई।

वहीं अंकिरा ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि थाने में लिखित आवेदन देकर मामले के बारे में जानकारी दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
तुमला थाना इलाके के अंकिरा गांव का मामला।

Post a Comment

Previous Post Next Post