9 करोड़ 45 लाख 85 हजार की लागत से बनेगा श्रीनदी उच्चस्तरीय पुल, कुनकुरी– तपकरा लावाकेरा मार्ग को मिलेगी नई पहचान

दीपक वर्मा - कुनकुरी - 24/05/2026

9 करोड़ 45 लाख 85 हज़ार की लागत से बनेगा श्रीनदी उच्चस्तरीय पुल, कुनकुरी– तपकरा– लावाकेरा मार्ग को मिलेगी नई पहचान, 

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव एवं मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।

कुनकुरी/जशपुर। क्षेत्र में लगातार सड़क हादसों और लोगों की जान जाने की घटनाओं के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से थी बहुप्रतीक्षित मांग कुनकुरी–तपकरा– लावाकेरा मार्ग पर श्री नदी में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य को शासन से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार, वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 945.85 लाख रुपये (लगभग 9 करोड़ 45 लाख 85 हजार रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है। यह निर्माण कार्य जिला जशपुर के कुनकुरी– तपकरा लावाकेरा मार्ग पर श्रीनदी में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पुल काफी संकरा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। वहीं कई सड़क हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी थी। 

इस गंभीर समस्या को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव प्रयासरत थे और शासन स्तर पर विषय को मजबूती से उठाते रहे। उनके प्रयासों का ही परिणाम माना जा रहा है कि अब इस पुल निर्माण कार्य को प्रशासनिक मंजूरी मिली है। 

वहीं स्वीकृति मिलने के बाद इन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनभावनाओं को समझते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पुल निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post