कुनकुरी थाना परिसर के वायरलेस टॉवर में चढ़कर एक महिला ने फांसी लगा ली, जांच में जुटी पुलिस

कुनकुरी थाना परिसर के वायरलेस टॉवर में चढ़कर एक महिला ने फांसी लगा ली, जांच में जुटी पुलिस

कुनकुरी : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना परिसर से एक दुखद खबर सामने आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच थाना परिसर स्थित वायरलेस टॉवर में चढ़कर एक महिला ने फांसी लगा ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान नीलिमा लकड़ा 22 वर्ष के रूप में हुई है, जो कुनकुरी के धूमा डांड़ क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने उनके परिजनों के साथ शव को टॉवर से नीचे उतार लिया है, वहीं इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post